Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण
चंडीगढ़ (Naren Danu) : हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले राज्यभर में पांच दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला से अभियान का शुभारंभ करते हुए स्वयं श्रमदान किया, झाड़ू लगाई और लोगों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सेक्टर-20 की मुख्य मार्केट में सफाई अभियान चलाया और लोगों को कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं कचरा एकत्र कर रेहड़ी में डाला। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपने घर, बाजार और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरा प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 13 से 17 जुलाई तक प्रदेशभर में प्रतिदिन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मंत्री, सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर अभियान में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे देश की पहली 100 प्रतिशत हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ राज्य की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की। साथ ही कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि जहां भी जाएंगे, वहां कम से कम 100 पौधे अवश्य लगाएंगे।