Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक-स्टेशन का उद्घाटन
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में बनकर तैयार हुए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और आधुनिक रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। स्टेशन भवन को कुरुक्षेत्र की धार्मिक विरासत के अनुसार बनाया गया है। यह कुरुक्षेत्र वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र को एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व स्टेशन की सौगात मिल रही है। यह एलिवेटेड ट्रैक न सिर्फ ट्रैफिक समस्या हल करेगा बल्कि शहर की सूरत भी बदलेगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को थानेसर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व नए स्टेशन भवन का विस्तृत निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने रेलवे ट्रैक, रेलगाड़ी के ट्रायल, टिकटघर, सीटिंग व्यवस्था सहित सभी सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि शहर के बीच से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को एलिवेटेड किया गया है। इससे 5 बड़े फाटकों पर लगने वाले जाम से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई लाइन पर रेलगाड़ी का ट्रायल सफलतापूर्वक हो चुका है। ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित है। नए स्टेशन पर अत्याधुनिक टिकटघर, वेटिंग हॉल, सीटिंग व्यवस्था, लिफ्ट, एस्केलेटर, शुद्ध पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद कुरुक्षेत्र से नई ट्रेनों का संचालन भी शुरू होगा। इससे श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों को बहुत सुविधा होगी। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई जींद के साथ-साथ हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकलव्य स्टेडियम के सामने ग्राउंड में इसी दिन विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारम्भ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुरुक्षेत्र के एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन का शुभारंभ करेंगे। इस ट्रैक के बनने से क्षेत्र वासियों को पांच रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके अलावा अत्याधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे।