Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
भारत मंडपम में लगे एमपी पवेलियन में उद्योग-अनुकूल नीतियों और विश्वस्तरीय टेक्सटाइल इकोसिस्टम का प्रदर्शन
भोपाल (Naren Danu) : नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुए चार दिवसीय भारत टेक्स-2026 के पहले दिन मध्य प्रदेश ने टेक्सटाइल क्षेत्र में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया। राज्य ने PM मित्र पार्क, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना और निवेश-अनुकूल नीतियों के जरिए देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने का प्रयास किया। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के अधिकारियों ने हॉल-11 में स्थापित राज्य के पवेलियन का उद्घाटन किया। पवेलियन में प्रदेश के टेक्सटाइल इकोसिस्टम, वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध सुविधाओं, विश्वस्तरीय विनिर्माण ढांचे और निवेश के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश ने अन्य छह पीएम मित्र राज्यों के साथ आयोजित 'इन्फ्रास्ट्रक्चर एज ए फोर्स मल्टीप्लायर: फ्रॉम क्लस्टर्स टू पार्क्स, कॉरिडोर्स एंड बियॉन्ड' विषयक राउंडटेबल बैठक में भी भाग लिया। इस दौरान राज्य ने अपने पीएम मित्र पार्क मॉडल और टेक्सटाइल उद्योग के लिए विकसित किए जा रहे इकोसिस्टम को निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया। पवेलियन में प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने देश-विदेश से आए उद्योग प्रतिनिधियों और संभावित निवेशकों के साथ बैठकें कर उन्हें मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, प्रोत्साहन योजनाओं, मजबूत बुनियादी ढांचे और वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी दी। साथ ही निवेशकों को राज्य में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क और विनिर्माण क्षेत्र से जुड़ने का आमंत्रण भी दिया गया। जनसंपर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश वस्त्र उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि धार जिले में विकसित हो रहा देश का पहला PM मित्र पार्क राज्य के टेक्सटाइल सेक्टर को नई पहचान देगा और इससे लगभग छह लाख कपास उत्पादक किसानों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार का मानना है कि जीआई टैग प्राप्त पारंपरिक वस्त्रों, हस्तशिल्प, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना और निवेश-अनुकूल नीतियों के बल पर मध्य प्रदेश देश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेश केंद्रों में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।