Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ; 12 बिंदुओं वाले सेल्फ ऑडिट सिस्टम और मोबाइल ऐप से बढ़ेगी जवाबदेही
नई दिल्ली (Naren Danu) : दिल्ली सरकार ने राजधानी में धूल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित 'डस्ट पोर्टल 2.0' और मोबाइल ऐप लॉन्च किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) द्वारा विकसित इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। यह पोर्टल निर्माण और ध्वस्तीकरण (सीएंडडी) स्थलों पर धूल नियंत्रण उपायों की एआई के माध्यम से रियल-टाइम निगरानी करेगा। लॉन्च के दौरान डस्ट पोर्टल 2.0 का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें दिखाया गया कि एआई तकनीक के जरिए निर्माण स्थलों की निगरानी पहले से अधिक सटीक और प्रभावी तरीके से की जा सकेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पोर्टल निर्माण स्थलों पर धूल प्रदूषण की निगरानी और प्रबंधन व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगा। वहीं, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि नई प्रणाली से वास्तविक समय में निगरानी संभव होगी और नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा। 12 बिंदुओं पर करना होगा सेल्फ ऑडिट डीपीसीसी ने निर्माण स्थलों के लिए 12 बिंदुओं वाला सेल्फ ऑडिट सिस्टम भी लागू किया है। इसके तहत ग्रीन नेटिंग या बैरिकेडिंग, नियमित पानी का छिड़काव, निर्माण सामग्री को ढककर रखना, वाहनों के टायर धोने की व्यवस्था, एंटी-स्मॉग गन, पीएम 2.5 और पीएम 10 सेंसर, सीसीटीवी कैमरे तथा सूचना बोर्ड जैसे मानकों का पालन अनिवार्य होगा। संबंधित एजेंसियों को इन व्यवस्थाओं के फोटो पोर्टल पर अपलोड करने होंगे, जिससे एआई आधारित प्रणाली उनका सत्यापन कर सके। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए हर स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। एआई आधारित डस्ट पोर्टल 2.0 राजधानी में निर्माण गतिविधियों से होने वाले धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।