Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
25 बसें यूनिवर्सिटी रूट पर चलेंगी, 25 बाहरी दिल्ली के इलाकों में; GPS और CCTV जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से होंगी लैस
नई दिल्ली (Naren Danu) : राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही 50 नई इलेक्ट्रिक 'महिला विशेष' बसें शुरू करने जा रही है। इनमें 25 बसें बाहरी और उत्तरी दिल्ली के उन क्षेत्रों में चलाई जाएंगी, जहां महिला यात्रियों की संख्या अधिक है, जबकि शेष 25 बसें कॉलेज और विश्वविद्यालय जाने वाली छात्राओं के लिए 'यूनिवर्सिटी स्पेशल' सेवा के रूप में संचालित होंगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ये सभी इलेक्ट्रिक बसें केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत उपलब्ध कराई जाएंगी। बसों के संचालन से पहले महिला यात्रियों की आवाजाही वाले रूटों का चयन किया जा रहा है। इसके लिए 'सहेली' पिंक स्मार्ट कार्ड और पिंक टिकट के उपयोग से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है। सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित बसों में केवल महिला यात्री ही सफर कर सकेंगी। सभी बसों में जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यदि सभी तैयारियां समय पर पूरी हुईं तो अगले महीने से इस सेवा की शुरुआत की जा सकती है। यूनिवर्सिटी छात्राओं को मिलेगा लाभ सरकार की योजना के तहत 25 बसें विशेष रूप से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्रमुख मार्गों पर चलाई जाएंगी, ताकि छात्राओं को भीड़भाड़ से अलग सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिल सके। वहीं अन्य 25 बसें बाहरी दिल्ली के उन इलाकों को जोड़ेंगी, जहां महिला यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने अपने सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की हैं। इसके बाद राजधानी में सरकारी बसों की कुल संख्या बढ़कर लगभग 6,600 हो गई है। सरकार का मानना है कि महिला विशेष बस सेवा शुरू होने से सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा और भरोसा दोनों बढ़ेंगे, खासकर उन मार्गों पर जहां भीड़भाड़ के कारण यात्रा चुनौतीपूर्ण मानी जाती है।