Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक जमा होंगे गणना प्रपत्र, बीएलओ करेंगे मतदाताओं की मदद
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब में मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चुनाव विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी अभियान के अंतर्गत रविवार, 19 जुलाई को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र मतदाता अपने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर मौके पर ही जमा कर सकेंगे। चुनाव विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या अपनी जानकारी में सुधार कराने से वंचित न रह जाए। बूथों पर सुबह से मौजूद रहेंगे अधिकारी चुनाव अधिकारियों के अनुसार, विशेष शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होंगे। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे और मतदाताओं को प्रपत्र भरने, दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी देने और आवेदन जमा करने में सहायता करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया आसान होगी। 13 अगस्त को जारी होगी प्रारंभिक मतदाता सूची मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि 13 अगस्त, 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों के नाम शामिल हों। इसके लिए मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी जानकारी समय रहते सत्यापित करवाएं और परिवार के अन्य सदस्यों का नाम भी मतदाता सूची में जांच लें। घर-घर पहुंच रहे बीएलओ चुनाव विभाग ने बताया कि विशेष अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। यदि किसी कारण से कोई व्यक्ति उपलब्ध नहीं हो पाया या उसका गणना प्रपत्र नहीं भरा जा सका है तो वह 19 जुलाई के विशेष शिविर में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कर सकता है। विभाग के अनुसार, इन शिविरों से बड़ी संख्या में लोगों को सुविधा मिलेगी और मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी। चुनाव अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इस अभियान की जानकारी दें।