Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
आंदोलनरत 5 युनियन सदस्यों के साथ एकदिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल में 20 अन्य कर्मचारी भी हुए शामिल
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क): इंडियन ऑयल पानीपत रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन और रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत होने के बाद भी समस्याओं के समाधान पर सहमति न बनने के कारण तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार को भूख हड़ताल के तीसरे दिन कर्मचारी यूनियन के 5 लोग अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे रहे, जबकि 20 लोग एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। बता दें कि पानीपत रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन अपनी मांगे मनवाने और समस्याओं के समाधान के लिए पिछले काफी समय से प्रधान संपूर्ण सिंह के नेतृत्व में विभिन्न तरीकों से रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार से कर्मचारी यूनियन के 4 लोग प्रधान संपूर्ण सिंह ने नेतृत्व में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। परंतु शनिवार को यूनियन का 5वां सदस्य और भूख हड़ताल पर बैठ गया। जबकि तीसरे दिन रविवार को छुट्टी होने के कारण 20 लोग और एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे रहे। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी यूनियन प्रधान संपूर्ण सिंह ने यूनियन सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि रिफाइनरी प्रशासन कि गलत नीतियों के कारण आज हमें भूख हड़ताल और प्रदर्शन का यह रास्ता अपनाना पड़ा है। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हम भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। वंही शनिवार से कर्मचारी यूनियन को ट्रेड यूनियन सीटू का भी साथ मिला है। बता दें कि कर्मचारी यूनियन के सदस्य रिफाइनरी टाउनशिप के गेट नंबर 2 के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं।