Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए छात्रों के समर्थन में उतरीं टीएमसी प्रमुख, कहा- असहमति जताना लोकतांत्रिक अधिकार
कोलकाता (Naren Danu) : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों की आवाज को लाठीचार्ज और आंसू गैस से दबाने के बजाय संवाद के जरिए सुना और समझा जाना चाहिए। सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि देश केवल सरकार का नहीं, बल्कि छात्रों, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों और हर नागरिक का है। ऐसे में अपनी बात रखना और असहमति दर्ज कराना लोकतंत्र का मूल अधिकार है, जिसे अपराध की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस बल का इस्तेमाल सुशासन का विकल्प नहीं हो सकता। सरकार को विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं की मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए और पूरे घटनाक्रम में जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल युवाओं के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए उनके साहस की सराहना की। ममता ने कहा कि छात्रों ने निडर होकर अपनी बात रखकर लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल पेश की है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को संसद मार्च के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और युवा दिल्ली की सड़कों पर उतरे थे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के बाद हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की, आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया। छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।