Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 21 जुलाई। प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों में शामिल सुधीर फोर्जिंग के विभिन्न ठिकानों पर सोमवार सुबह सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई सुबह करीब शुरू हुई, जब विभाग की 8 से 10 गाड़ियों का काफिला कंपनी के परिसरों पर पहुंचा। टीमों ने पहुंचते ही परिसर में प्रवेश कर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी और कर्मचारियों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी गई। सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल जीएसटी अधिकारियों द्वारा कंपनी से जुड़े खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, जीएसटी रिटर्न, इनवॉइस, ई-वे बिल, बैंकिंग लेन-देन तथा अन्य वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके अलावा कंप्यूटर, सर्वर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डाटा भी खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय तरीके से की गई। विभाग की टीमों ने सुबह ही सभी संबंधित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी और बिना अनुमति किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक छापेमारी के कारणों या जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं कंपनी प्रबंधन की ओर से भी इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान जीएसटी अनुपालन, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), टैक्स भुगतान और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा सकती है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई देर रात तक जारी रह सकती है। विभाग द्वारा सभी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है।