Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
भारी बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन के चलते अमरनाथ, माता वैष्णो देवी, शिवखोड़ी और मचैल माता यात्राओं पर रोक; मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील
जम्मू (Naren Danu) : जम्मू-कश्मीर में लगातार बिगड़े मौसम ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की आशंका के चलते मंगलवार को लगातार तीसरे दिन श्री अमरनाथ यात्रा और श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को रोकना पड़ा। इसके अलावा रियासी जिले की शिवखोड़ी यात्रा और किश्तवाड़ की मचैल माता यात्रा भी सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी गई है। जम्मू संभाग में पिछले दो दिनों से जारी प्राकृतिक आपदा में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। राजौरी और पुंछ जिलों में बाढ़ व भूस्खलन के बाद लापता छह लोगों की तलाश मंगलवार को भी जारी रही। सबसे बड़ा हादसा पुंछ जिले के मंडी क्षेत्र के लोरान इलाके में हुआ, जहां भूस्खलन की चपेट में आने से एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में चार साल के रफीक और दो साल की अरेजा रफीक समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। वहीं डोडा जिले में चलती बस पर पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए। किश्तवाड़ में भी पत्थर गिरने की घटना में एक महिला की जान चली गई। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बचाव कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं खोज अभियान चला रही हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में गैर-जरूरी यात्रा से बचें, नदी-नालों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहें। साथ ही उफनती धाराओं, क्षतिग्रस्त सड़कों और कमजोर पुलों को पार करने से भी बचने को कहा गया है।