Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यालय में स्किल-आधारित पाठ्यक्रमों, कला और व्यावसायिक शिक्षा गतिविधियों का किया अवलोकन; 40 शिक्षकों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित, दोनों देशों के शिक्षकों के बीच अनुभव और नवाचार साझा करने पर रहा विशेष जोर।
चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन के राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-38 (पश्चिम), डीएमसी ने एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। प्रतिष्ठित फुलब्राइट प्रोग्राम–टीचर्स फॉर ग्लोबल क्लासरूम्स के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी के लिए इस विद्यालय का चयन देशभर के केवल सात संस्थानों में किया गया है। यह चयन कठोर राष्ट्रीय प्रक्रिया के बाद हुआ है, जिससे विद्यालय को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंच पर चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीरजा जैन के नेतृत्व में चुने गए इस संस्थान में अमेरिका के तीन शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग ले रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय और अमेरिकी शिक्षकों के बीच आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, कक्षा-कक्ष नवाचारों और वैश्विक शिक्षा दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करना है। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में संचालित कौशल आधारित शिक्षा कार्यक्रमों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ब्यूटी एंड वेलनेस, कला, कलमकारी, पिछवाई, मंडला आर्ट, मूर्तिकला और ब्लॉक प्रिंटिंग जैसी गतिविधियों को करीब से देखा। साथ ही अमेरिकी शिक्षक चंडीगढ़ के सरकारी विद्यालयों के 40 शिक्षकों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला का भी संचालन कर रहे हैं। सोमवार को प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक स्कूल शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन नितिश सिंगला से मुलाकात कर शिक्षा के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) में उन्हें भारतीय शिक्षा प्रणाली और चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में लागू नवाचारों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। अमेरिकी शिक्षकों ने विशेष रूप से चंडीगढ़ के सरकारी विद्यालयों में संचालित स्किल-आधारित पाठ्यक्रमों और सेक्टर-38 (पश्चिम) स्थित विद्यालय की नवाचारी शैक्षणिक पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम दोनों देशों के शिक्षकों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और बेहतर शिक्षण पद्धतियां विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार यह शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम भारत और अमेरिका के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देगा। साथ ही दोनों देशों के शिक्षकों के बीच व्यावसायिक साझेदारी, नवाचार और सांस्कृतिक समझ को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।