Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर सैकड़ों किसान सड़कों पर उतरे; पुलिस ने भाजपा कार्यालय जाने से पहले ही रोका, सुरक्षा के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसानों ने मांग पत्र सौंपकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
चंडीगढ़: न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में एकत्र हुए और वहां से रैली निकालकर सेक्टर-33 स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ का घेराव करने के लिए कूच किया। हालांकि, पहले से तैनात पुलिस ने किसान भवन के बाहर ही बैरिकेड लगाकर किसानों को रोक लिया। बैरिकेड पार करने की कोशिश के दौरान किसानों और पुलिस के बीच कुछ देर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया था। स्थिति तनावपूर्ण जरूर रही, लेकिन किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के चंडीगढ़ अध्यक्ष कुलदीप सिंह कुड्डू ने कहा कि यह देशभर में आयोजित विरोध कार्यक्रम का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि किसान एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, फसल बीमा योजना में व्यापक सुधार, प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का उचित मुआवजा तथा आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा स्वयं किसानों के बीच पहुंचे और उनका मांग पत्र स्वीकार किया। उन्होंने किसानों की मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इसके बाद किसान शांतिपूर्वक वापस लौट गए। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।