Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए पहली इलेक्ट्रिक बस शामिल की। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए Loop Card, UPI भुगतान और स्मार्ट टिकटिंग सिस्टम जैसी नई सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
चंडीगढ़: गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) ने अपने बेड़े में पहली इलेक्ट्रिक बस शामिल कर सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा दी है। 25 सीटों वाली पूरी तरह वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस को नियमित संचालन से पहले तीन दिन तक अलग-अलग रूटों पर ट्रायल के लिए उतारा गया है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. मीणा ने बताया कि यह 100 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना का पहला चरण है। शुरुआत में 25 ई-बसें शामिल की जाएंगी, जबकि आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें बेड़े का हिस्सा बनेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही नया 'Loop Card' भी लॉन्च किया जाएगा। 100 रुपये के शुरुआती भुगतान पर मिलने वाले इस प्रीपेड स्मार्ट कार्ड से हर यात्रा पर 2 प्रतिशत किराये की छूट मिलेगी और इसे ऑनलाइन भी रिचार्ज किया जा सकेगा। पुराने स्मार्ट कार्ड की शेष राशि भी नए कार्ड में ट्रांसफर करने की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही गुरुग्राम की सभी GMCBL बसों में किसी भी UPI प्लेटफॉर्म से किराया भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है। बसों में स्मार्ट POS मशीनें लगाई गई हैं, जिनसे यात्री मोबाइल ऐप के जरिए तुरंत कैशलेस भुगतान कर सकेंगे। सीईओ पी.सी. मीणा ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें, स्मार्ट टिकटिंग और डिजिटल भुगतान जैसी पहलें गुरुग्राम में आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और यात्री-केंद्रित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेंगी।