Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
आतंकी पन्नू ने वीडियो में आंदोलन से जुड़ने का दावा किया, प्रदर्शनकारियों और निहंगों की मौजूदगी के बीच सुरक्षा को लेकर उठे सवाल; वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं, आयोजकों की भूमिका पर भी चर्चा तेज
जंतर-मंतर पहुंचे निहंग दल ने प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने की बात कही, वहीं पन्नू के कथित बयान के बाद आंदोलन को लेकर नए विवाद खड़े हुए; सुरक्षा और जांच एजेंसियों की नजरें घटनाक्रम पर टिकीं
अमृतसर: दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी एंट्री हो गई है। उसने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उससे सीजेपी के नेताओं के साथ जूम मीटिंग की है। इसमें आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। वीडियो में पन्नू कह रहा है कि आज जूम मीटिंग में सीजेपी और मैंने जो ऐलान किया है, उसे याद रखो। दिल्ली को और मोदी को गिराना है। मोदी की हुकूमत का तख्ता पलट किया जाएगा। यह पक्का हल नहीं है। इसका पक्का हल भारत का विघटन करना है, भारत को तोड़ना है। आतंकी पन्नू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते। इधर, सीजेपी के आंदोलन में निहंग भी शामिल होंगे। ब्लू फोर्स निहंगों की टीम मंगलवार देर शाम 7 बजे जंतर-मंतर पहुंची। उन्हें देखकर प्रदर्शनकारियों में बड़ा उत्साह दिखा। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने निहंग को देखकर कहा, हमारे अंदर जो जान आ गई है ना, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। वहीं एक निहंग ने कहा कि आपको जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम आपके साथ हैं। बहुत बढ़िया है कि आप डटे हुए हो।