Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
10 दिन की पूछताछ के बाद विकास गर्ग को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा। ईडी के अनुसार अवैध सट्टे की रकम को कंपनियों के जरिए व्हाइट मनी में बदलकर विदेशी निवेश और अमेरिकी टेक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी गई।
रायपुर (Naren Danu) : महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ई-बिक्स ग्रुप के चेयरमैन विकास गर्ग की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ पूरी होने के बाद विशेष पीएमएलए अदालत ने शुक्रवार को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। विकास गर्ग को 10 दिन की ईडी रिमांड समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि पूछताछ के दौरान कई अहम वित्तीय लेनदेन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। ईडी के मुताबिक, जांच में ऐसे दस्तावेज और बैंकिंग रिकॉर्ड सामने आए हैं, जिनसे महादेव ऐप के कथित संचालकों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से जुड़े खातों में धन के लेनदेन की जानकारी मिली है। एजेंसी का आरोप है कि अवैध सट्टेबाजी से अर्जित रकम को शेल कंपनियों, सूचीबद्ध फर्मों और विदेशी निवेश के जरिए वैध बनाने का काम किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि कथित तौर पर इसी धन का इस्तेमाल विदेशों में निवेश और लगभग 1,175 करोड़ रुपये में एक अमेरिकी टेक कंपनी में नियंत्रण हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया गया। ईडी इन वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है। ईडी के अनुसार, विकास गर्ग विकास इकोटेक लिमिटेड, विकास लाइफकेयर लिमिटेड और एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के प्रमोटर हैं। एजेंसी का आरोप है कि एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के माध्यम से कथित अवैध धन का उपयोग कर ई-बिक्स कैश में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी गई। विकास गर्ग को 14 जुलाई को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।