लुधियाना/यूटर्न/25 जुलाई। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पंजाब अध्यक्ष कमल चौहान के नेतृत्व में 26 जुलाई को सेक्टर-39 स्थित एमसन रिजॉर्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल गुर्जर महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर गुर्जर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है और पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। कारोबारी कमल चौहान ने बताया कि सम्मेलन में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी बच्चू सिंह बैंसला, गोवर्धन भाई झड़पिया, डॉ. नचीकेत पटेल, स्वर्ण सिंह, टीटू पटेल, हरिओम बैंसला, दिनेश गुर्जर, सतीश भाई पटेल, पम्मी पंडोरी सहित कई प्रमुख नेता विशेष रूप से शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान, युवाओं की भूमिका, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
--