Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
कॉलोनीवासियों का कहना है कि सुबह-शाम रिहायशी इलाके में सांप दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल है। लंबी घास, झाड़ियों और खाली प्लॉटों में जमा कचरे को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है। लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए नगर परिषद से जल्द सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
जीरकपुर: विश्रांति सिटी में सांपों की लगातार बढ़ रही आवाजाही से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कुछ दिन पहले एक घर की वार्डरोब से बेहद जहरीला माना जाने वाला कॉमन करैत मिलने के बाद अब कॉलोनी की सड़कों और गलियों में भी सांप रेंगते दिखाई दे रहे हैं। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। निवासियों के अनुसार सुबह और शाम के समय कई बार सांप सड़कों और घरों के आसपास देखे जा चुके हैं। सांपों के डर से अभिभावक बच्चों को अकेले बाहर खेलने के लिए भेजने से भी कतराने लगे हैं। लोगों का कहना है कि वार्डरोब से कॉमन करैत मिलने की घटना के बाद से कॉलोनी में डर और अधिक बढ़ गया है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि बरसात के मौसम में आसपास के खाली प्लॉटों में लंबी घास और घनी झाड़ियां उग आई हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर कूड़ा-कचरा भी जमा है। ये स्थान सांपों और अन्य जहरीले जीवों के छिपने के सुरक्षित ठिकाने बन रहे हैं। आशंका है कि इन्हीं खाली प्लॉटों से सांप रिहायशी क्षेत्र और घरों तक पहुंच रहे हैं। निवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि विश्रांति सिटी के आसपास स्थित खाली प्लॉटों की तुरंत सफाई करवाई जाए। लंबी घास, झाड़ियों और जमा कचरे को हटाने के साथ क्षेत्र में नियमित फॉगिंग तथा कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कराया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी व्यक्ति के सांप के काटने जैसी अप्रिय घटना हो सकती है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।