Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सीआईडी अंडरपास खूनी संघर्ष मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में खुलेगी साजिश की परतें; पहले ही चार आरोपी जेल भेजे जा चुके, एक नाबालिग सुधार गृह में।
पंचकूला : सेक्टर-19 में आपसी रंजिश के चलते हुए चर्चित जीजा-साला डबल मर्डर मामले में पंचकूला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छह माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी राजीव पासवान उर्फ बकरी और उसके साथी रोशन उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे हत्या की साजिश, वारदात में इस्तेमाल हथियारों और अन्य फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में सेक्टर-19 चौकी प्रभारी कमलदीप सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि इससे पहले इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है, जबकि एक नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया है। गौरतलब है कि 4 जुलाई को सीआईडी अंडरपास के पास हुए खूनी संघर्ष में अर्जुन उर्फ चिट्टा और उसके जीजा संजीत की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि अर्जुन और संजीत की बहन के प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। पुलिस के अनुसार, नामकरण समारोह के बहाने अर्जुन को बुलाकर उस पर जानलेवा हमला किया गया, जबकि संघर्ष के दौरान संजीत की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।