Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
फरीदाबाद निवासी युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने वारदात को अंजाम देकर फरार हुए हमलावर; एसपी आरती सिंह ने जांच के लिए कई टीमें बनाई, आरोपियों की तलाश तेज।
फर्रुखाबाद (Naren Dnau) : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक युवक की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद के दयालपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण सिंह अपनी पत्नी राखी और दो वर्षीय बेटे जयंत के साथ 24 जुलाई को कार से यात्रा पर निकले थे। बनारस से लौटते समय वह फर्रुखाबाद के पांचाल घाट स्थित एक किराना दुकान पर कोल्ड ड्रिंक और बच्चे के लिए चॉकलेट लेने रुके। इसी दौरान सफेद कार में सवार दो हमलावर वहां पहुंचे और अरुण सिंह के सिर में नजदीक से दो गोलियां मारकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घायल अरुण सिंह को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि अरुण सिंह एक प्लॉटिंग कंपनी में कार्यरत थे। सीओ सिटी अभय वर्मा ने मृतक की पत्नी से घटना की जानकारी ली, जबकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने हत्या के खुलासे के लिए कई विशेष टीमें गठित की हैं। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं।