Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सफाई कर्मियों ने लाठीचार्ज मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई; यूनियन नेताओं ने चेताया—मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष होगा और तेज, प्रदेशभर के निगमों और परिषदों के कर्मचारी आंदोलन में शामिल।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : पंजाब में म्यूनिसिपल कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 20वें दिन में प्रवेश कर गई है। सफाई सेवक यूनियन पंजाब के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन के तहत राज्यभर के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के कर्मचारी अब और अधिक आक्रामक रुख अपना चुके हैं। जिला अध्यक्ष अरुण गिल ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। ​संघर्ष को विस्तार देते हुए यूनियन ने ऐलान किया है कि 30 जुलाई को संपूर्ण 'पंजाब बंद' किया जाएगा। यह फैसला बरनाला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों पर हुए अमानवीय लाठीचार्ज और मांगों की उपेक्षा के विरोध में लिया गया है। यूनियन ने मांग की है कि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार डी.एस.पी. सतवीर सिंह और एस.एच.ओ. लखवीर सिंह पर एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त किया जाए। ​राहत की बात यह है कि इस इंसाफ की लड़ाई को मजबूत करते हुए 81 विभिन्न संगठनों ने बंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने अब भी रवैया नहीं बदला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सुखपाल सिंह खहरा, प्रदीप कुमार, रजिंदर कुमार, राज कुमार और सुखदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।