Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
LRGMA के आठवें विंटर एडिशन में देशभर के निर्माता, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेल खरीदार एक मंच पर जुटे। एक्सपो में स्वेटर, जैकेट, बच्चों के कपड़े और फैशन वियर समेत कई उत्पादों की रेंज प्रदर्शित की गई। आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन से निर्माताओं को नए बाजार और सीधे ऑर्डर मिलने के अवसर मिल रहे हैं। हलवारा एयरपोर्ट से कारोबार को और गति मिलने की उम्मीद जताई गई।
लुधियाना: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित LRGMA का आठवां विंटर एडिशन गारमेंट कारोबार के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हो रहा है। एक्सपो के दूसरे दिन भी देश के विभिन्न राज्यों से आए निर्माताओं, थोक विक्रेताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेल खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजकों के अनुसार दो दिनों में ट्रेड विजिटर्स का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है। प्रदर्शनी में 200 से अधिक गारमेंट ब्रांड्स ने अपनी नई विंटर कलेक्शन, बच्चों के परिधान, स्वेटर, जैकेट, इनरवियर, फैशन वियर और होजरी उत्पादों की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की है। स्टॉलों पर खरीदारों की लगातार आवाजाही और कारोबार को लेकर हुई बैठकों के चलते विशेषज्ञों ने इसे अब तक के सबसे सफल गारमेंट एक्सपो में शामिल किया है। LRGMA के चेयरमैन दर्शन लाल गाबा और प्रधान संदीप बहल ने कहा एक्सपो का सबसे बड़ा लाभ निर्माताओं और खरीदारों के बीच सीधा व्यापारिक संपर्क है। इससे कंपनियों की मार्केटिंग लागत कम होती है और उन्हें एक ही मंच पर विभिन्न राज्यों के खरीदारों से ऑर्डर प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने पर लुधियाना के निर्माता राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अधिक तेजी से पहुंच सकेंगे। इस दौरान विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, जनता लीडर सन्नी भल्ला सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का दौरा किया।