लुधियाना/यूटर्न/29 जुलाई। ढोलेवाल के प्रभात नगर इलाके में एक ड्राइवर युवक ने शकी हालातों में कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। हालांकि इस घटना में परिवार द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। परिवार का कहना है कि युवक ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि उसकी हत्या हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशाना भी बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। मनोज कुमार के मामा सुनील ने बताया कि मनोज ने मौत से पहले उन्हें फोन कर किसी के साथ झगड़ा होने की बात कही थी। वह मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कई बार फोन भी किया, लेकिन मनोज ने कॉल रिसीव नहीं की। सुनील ने बताया कि कुछ देर इंतजार करने के बाद वह वहां से लौट गए। अगले दिन सुबह दोबारा फोन किया तो नंबर बंद मिला। बाद में उन्हें फोन पर मनोज की मौत की सूचना मिली।
---