Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पुलिस लाइन सेक्टर-26 में आयोजित विदाई समारोह में लंबे सेवाकाल के बाद दो अधिकारियों को सम्मानित किया गया। ऑनरेरी इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने 37 वर्ष और सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने 33 वर्ष तक विभाग को अपनी सेवाएं दीं। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और तालियों के बीच पुलिस परिवार ने उनका स्वागत किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
पंचकूला (कपिल नागपाल) : पंचकूला पुलिस में लंबे समय तक समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से सेवाएं देने वाले ऑनरेरी इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह और सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह को सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस परिवार ने दोनों अधिकारियों का ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और तालियों के साथ स्वागत किया तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके सेवाकाल को याद किया। ऑनरेरी इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने 37 वर्ष और सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने 33 वर्ष तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं। दोनों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य अतिथि डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह ने कहा कि वर्दी से सेवानिवृत्ति होती है, लेकिन ईमानदारी, अनुशासन और सेवा की पहचान जीवनभर समाज तथा पुलिस परिवार के लिए प्रेरणा बनी रहती है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में मोहिंदर सिंह के पौत्र ने कविता प्रस्तुत कर उनके गौरवपूर्ण सेवाकाल को याद किया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन और डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन एएसआई शिवानी ने किया।