Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय नेताओं ने शहीद ऊधम सिंह के अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रप्रेम और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आत्मनिर्भर, सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
नई दिल्ली (Naren Danu) : जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अमर गाथा लिखने वाले महान क्रांतिकारी शहीद सरदार ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन साहस, आत्मसम्मान और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणादायक जीवनगाथा आने वाली हर पीढ़ी को मातृभूमि की रक्षा और राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देती रहेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप सशक्त, समरस, न्यायपूर्ण और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने ऊधम सिंह के बलिदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया। उनका जीवन धैर्य, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है, जो हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऊधम सिंह का बलिदान भारतीय इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है और देश उनके साहस को सदैव याद रखेगा। वहीं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को हमेशा जीवित रखेगा। जलियांवाला बाग के शहीदों का लिया था बदला सरदार ऊधम सिंह ने 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ'ड्वायर की गोली मारकर हत्या की थी। ऊधम सिंह ने इसे 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध बताया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और 31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटनविल जेल में फांसी दे दी गई। आज भी उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रेरणादायक अध्यायों में गिना जाता है।