Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
देर रात सामने आई घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी शिव राम को हिरासत में लेकर बीएनएस की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। विभिन्न संगठनों ने दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।
जीरकपुर: बलटाना क्षेत्र की सोही मार्केट के सामने गुरुवार देर रात गाय के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को मौके पर पकड़कर रात में ही बलटाना पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी फैलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों, गौ रक्षा दल के सदस्यों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर मौजूद हिंदू संगठन के प्रतिनिधि अशोक तिवारी, राजन, अमित और राकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई से ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान शिव राम, निवासी नोशेहरा जय राम जोत, गोंडा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बलटाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 299, 325 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।