Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अनिल विज ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित व सुगम बनाना है।
चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की लागत से 10 प्रमुख सड़कों के मरम्मत कार्य को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से क्षेत्र के लाखों लोगों और वाहन चालकों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। अनिल विज ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जल्द ही इन कार्यों के लिए टेंडर जारी करेगा, जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत और आधुनिक सड़कें न केवल यातायात को सुगम बनाएंगी, बल्कि अंबाला छावनी के विकास को भी नई गति देंगी। इस परियोजना के तहत नन्हेड़ा, रंगिया मंडी, मच्छौंडा, चंद्रपुरी, रामगढ़ माजरा, दलीपगढ़, पंजोखरा साहिब, मंडौर, धूलकोट और मुनरहेड़ी सहित कई क्षेत्रों की सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों का जीवन स्तर सुधरे और क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिल सके।