Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मैसूर के ऐतिहासिक निरंजन मठ परिसर में तैयार स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई प्रमुख नेता और संत समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
नई दिल्ली/मैसूर (Naren Danu): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कर्नाटक के मैसूर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को समर्पित स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र–विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस केंद्र का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ना है। यह स्मारक मैसूर के नारायण शास्त्री रोड स्थित ऐतिहासिक निरंजन मठ परिसर में बनाया गया है। इसका निर्माण स्वामी विवेकानंद की वर्ष 1892 में हुई मैसूर यात्रा की याद में किया गया है। करीब 81 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैले इस केंद्र में स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके दर्शन और भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। रामकृष्ण आश्रम के ट्रस्ट अध्यक्ष मुक्तिदानंद जी महाराज ने बताया कि यह केंद्र युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया गया है, जहां उन्हें स्वामी विवेकानंद के विचारों और राष्ट्र निर्माण के संदेश से परिचित कराया जाएगा। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दोपहर करीब 3:30 बजे प्रधानमंत्री विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे रामकृष्ण आश्रम जाएंगे। प्रधानमंत्री केआरएस रोड स्थित रामकृष्ण विद्या शाला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मैसूर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उनके आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। कुछ इलाकों में अस्थायी यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन भी किया गया है। मैसूर की पुलिस आयुक्त सीमा लाटकर ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। कार्यक्रम में रामकृष्ण आश्रम के मुक्तिदानंद जी महाराज, बेलूर मठ के गौतमानंद जी महाराज, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, सांसद यदुवीर वाडियार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और विधायक हरीश गौड़ा समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।