Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पुलिस के अनुसार आरोपी स्वतंत्रता दिवस से पहले वारदात की फिराक में थे; अजनाला से गिरफ्तारी के बाद जोगा सिंह हत्या और अन्य धमाकों से जुड़े तारों की जांच तेज, कोर्ट से रिमांड लेकर होगी पूछताछ
अमृतसर (Naren Danu) : स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने आतंकी साजिश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़े चार संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर देहात पुलिस ने शुक्रवार सुबह अजनाला क्षेत्र से इन आरोपितों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों पर पहले भी पुलिस प्रतिष्ठानों और थानों को निशाना बनाने के आरोप हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि यह गिरोह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। पुलिस चौकी पर हमले का आरोप सूत्रों के मुताबिक, आरोपितों ने 23 जुलाई की आधी रात को सीमावर्ती क्षेत्र की पुलिस चौकी चमियारी पर बोतल बम से हमला किया था। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। कई मामलों से जुड़े होने की आशंका पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपितों का संबंध एएसआई जोगा सिंह की हत्या और खासा सैन्य क्षेत्र के बाहर हुए धमाके जैसे मामलों से हो सकता है। पुलिस इन सभी घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। चारों आरोपितों से पूछताछ जारी अमृतसर देहात पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रमदास निवासी: करणबीर सिंह मनदीप सिंह सुखदीप सिंह प्रदीप सिंह के रूप में बताई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपितों से कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। चारों आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के बाद आतंकी नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में खुलासे होने की संभावना है।