Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर एबीवीपी ने शनिवार को चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आवास की ओर बढ़ रहे छात्रों को पुलिस ने रोक लिया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक घटनाओं से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।
चंडीगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को पंजाब में कथित पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आवास की ओर मार्च करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्र सेक्टर-2 स्थित मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के सरकारी आवास की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले से लगाए गए बैरिकेड पर उन्हें रोक लिया। बैरिकेड के पास छात्रों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर आगे बढ़ गए और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आवास की ओर जाने का प्रयास किया। बाद में वे मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दोबारा रोक दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों में बैठाया और उन्हें सेक्टर-3 थाना ले गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की। वहीं, पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।