Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मुखबिर की सूचना पर सदर फरीदकोट पुलिस ने आदेश कॉलेज के निकट पुल की पटरी पर दबिश देकर आरोपियों को काबू किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। अब रिमांड के दौरान उनसे अन्य मामलों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
फरीदकोट (Naren Danu) : थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक बड़ी वारदात को टाल दिया। पुलिस ने लूट की योजना बना रहे पांच आरोपियों को धारदार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनमोहनजीत सिंह और लखविंदर सिंह निवासी गांव शेर सिंह वाला, मोहितप्रीत सिंह और राजविंदर सिंह निवासी गांव महिमूआणा तथा हरमेल सिंह निवासी गांव बहलेवाला, जिला फरीदकोट के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारी दबिश डीएसपी तरलोचन सिंह और थाना सदर फरीदकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सहायक थाना प्रभारी गुरबख्श सिंह पुलिस टीम के साथ इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग फरीदकोट-सादिक मुख्य मार्ग पर आदेश कॉलेज के नजदीक गांव महिमूआणा के पुल की पटरी पर इकट्ठा होकर राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि उनके पास हथियार मौजूद हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हथियार बरामद, जांच में जुटी पुलिस तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कृपाण, एक गंडासी, एक लोहे की पाइप और दो कापे बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी हथियारों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ लूट की साजिश और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है। पुरानी वारदातों में संलिप्तता की होगी जांच पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपी पहले किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हैं या नहीं। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। मामले की जांच जारी है।