Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
साइबर ठगी के एक बड़े मामले में साइबर क्राइम थाना मोहाली ने 67.66 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-एसएसपी के आदेश पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना मोहाली में एफआईआर दर्ज, जांच शुरू मोहाली 02 Aug । साइबर ठगी के एक बड़े मामले में साइबर क्राइम थाना मोहाली ने 67.66 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने खुद को यूको बैंक का कर्मचारी बताकर 74 वर्षीय महिला के मोबाइल में फर्जी यूको लाइफ सर्टिफिकेट डॉट एपीके फाइल डाउनलोड करवाई। इसके जरिए मोबाइल हैक कर महिला की नौ फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के खिलाफ लोन लेकर रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी गई। पुलिस के अनुसार सेक्टर-69 निवासी आशा झांब ने एनसीसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि 30 अक्तूबर 2025 को उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अपडेट कराने का झांसा देकर एपीके फाइल डाउनलोड करवाई और बैंक संबंधी जानकारी भरवाई। इसके बाद 31 अक्तूबर से 1 नवंबर 2025 के बीच उनकी एफडी के विरुद्ध लोन लेकर कुल 67,66,943 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। आरोपी ट्रांजेक्शन के मोबाइल संदेश भी डिलीट करता रहा। बाद में बेटी की मदद से बैंक स्टेटमेंट देखने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ, जिसके बाद महिला ने तत्काल बैंक खाता फ्रीज कराया। साइबर थाना की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319, 318(4), 61(2) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। बाद में मामले की दोबारा जांच एसपी स्तर पर भी कराई गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पीड़िता ने मामले की शिकायत भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से भी की थी। आरबीआई ने जांच के बाद यूको बैंक, कैनरा बैंक, बंधन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक पर कुल 28.25 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई। इनमें से कैनरा बैंक, बंधन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने संबंधित राशि पीड़िता को लौटा दी है, जबकि यूको बैंक और एक्सिस बैंक से भुगतान होना अभी बाकी है। एसएसपी मोहाली ने जांच रिपोर्ट के बाद साइबर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर गौरव बंस सिंह को सौंप दी गई है। जांच अधिकारी गौरव बंस ने बताया कि पुलिस ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल ट्रेल की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।