Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ से शराब लाकर बलटाना और जीरकपुर में बेचने का आरोप, तलाशी के दौरान ऑटो से मिली रॉयल जनरल ब्रांड की 20 बोतलें। पुलिस खंगाल रही आरोपी के पूरे नेटवर्क को।
जीरकपुर : एक्साइज विभाग और जीरकपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चंडीगढ़ से अवैध रूप से शराब लाकर पंजाब में बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 'केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए' अंकित रॉयल जनरल ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 20 बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक्साइज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ चंडीगढ़-जीरकपुर चौक के निकट बस स्टैंड के सामने बिग बाजार मोड़ पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रहे एक ऑटो रिक्शा को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो की पिछली सीट के नीचे कपड़े से ढकी एक प्लास्टिक की थैली मिली। जांच करने पर उसमें रॉयल जनरल ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 20 बोतलें बरामद हुईं। सभी बोतलों पर "केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए" अंकित था। पुलिस ने आरोपी की पहचान जागीर सिंह (63) पुत्र संत सिंह निवासी गांव अलीमाजरा, थाना शंभू, जिला पटियाला के रूप में की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह चंडीगढ़ से सस्ती शराब खरीदकर जीरकपुर और बलटाना क्षेत्र में बेचता था। एक्साइज विभाग की शिकायत पर बलटाना पुलिस चौकी ने आरोपी के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट की धारा 61(1)(14) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शराब की खेप और ऑटो रिक्शा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कब से इस अवैध कारोबार में शामिल था और उसके साथ इस नेटवर्क में अन्य लोग भी जुड़े हैं या नहीं।