Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
रिकॉर्ड की कमी और 25 साल बीतने के कारण दोबारा मेरिट सूची बनाना संभव नहीं, सरकार ने प्रशासनिक कठिनाइयों को देखते हुए रखा शिक्षकों का पक्ष; अदालत ने सभी अपीलों का किया निपटारा
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने करीब ढाई दशक से चले आ रहे 1999 के 3,206 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती विवाद का समाधान कर दिया है। अदालत ने राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए समाधान प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इससे जुड़ी सभी लंबित अपीलों का निपटारा कर दिया। जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी और जस्टिस अमरिंदर सिंह ग्रेवाल की खंडपीठ ने कहा कि सभी पक्ष सरकार की व्यवस्था पर सहमत हैं, इसलिए मामले को इसी आधार पर समाप्त किया जाता है। पुराने शिक्षकों की नियुक्ति पर नहीं उठेगा सवाल राज्य सरकार की ओर से एडीशनल एडवोकेट जनरल संजीव कौशिक ने अदालत को बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों की नियुक्ति को अब प्रभावित नहीं किया जाएगा। सरकार ने दलील दी कि कई शिक्षक लंबे समय से विभाग में कार्यरत हैं और कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। ऐसे में उनकी सेवाएं समाप्त करने से प्रशासनिक परेशानी पैदा होगी और शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। 160 अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका सरकार ने अदालत को बताया कि 8 जनवरी 2014 के फैसले से लाभ पाने वाले 221 याचिकाकर्ताओं के मामलों की दोबारा समीक्षा की गई। सिर्फ शैक्षणिक मेरिट के आधार पर जांच में करीब 160 अभ्यर्थी चयन योग्य पाए गए, जिन्हें उपलब्ध रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। हालांकि यह नियुक्ति: केवल भावी प्रभाव से होगी। पिछली तारीख से नियुक्ति का लाभ नहीं मिलेगा। वरिष्ठता, एरियर, बकाया वेतन या अन्य वित्तीय लाभ नहीं दिए जाएंगे। पुरानी मेरिट सूची बनाना था मुश्किल सरकार ने अदालत को बताया कि करीब 25 साल बीत जाने के कारण नई मेरिट सूची तैयार करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। कई जिलों की इंटरव्यू सूची उपलब्ध नहीं है, कुछ रिकॉर्ड अधूरे हैं और कई जगह साक्षात्कार अंकों का विवरण भी नहीं मिल रहा है। अदालत ने साफ किया रुख हाई कोर्ट ने कहा कि यह आदेश केवल राज्य सरकार द्वारा अपनाए गए समाधान के आधार पर दिया गया है। इसे भर्ती विवाद के कानूनी पहलुओं पर अदालत की राय नहीं माना जाएगा। अदालत ने यह भी कहा कि यदि कोई याचिकाकर्ता सरकार को संतुष्ट कर सके तो पिछली तिथि से लाभ या सांकेतिक लाभ देने के अनुरोध पर सरकार विचार कर सकती है। फैसले के बाद वर्षों से लंबित भर्ती विवाद पर विराम लग गया है और हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।