Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब फॉरेस्ट वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर वन कर्मचारियों ने वन रेंज कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन भुगतान में देरी और सेवा संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। यूनियन ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न मिलने पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
डेराबस्सी : बकाया वेतन जारी न होने और लंबित मांगों के समाधान को लेकर मंगलवार को डेराबस्सी स्थित वन रेंज कार्यालय के बाहर वन कर्मियों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पंजाब फॉरेस्ट वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान अमरीक सिंह गढ़शंकर के आह्वान पर आयोजित किया गया। वन रेंज डेराबस्सी के नेताओं शिंदर सिंह और अमनदीप कराला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित वेतन तत्काल जारी करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची में मौजूद त्रुटियों को भी जल्द दूर कर संबंधित आदेश जारी किए जाएं। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 10 अगस्त को प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट के कार्यालय, वन भवन, सेक्टर-68, मोहाली के बाहर धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन में नत्थू खान, दिलावर खान, बलविंदर सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।