Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक में सदस्य देशों ने सांस्कृतिक साझेदारी को मजबूत करने और साझा पहलों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने आईजीआरएमएस में लोक विरासत, पारंपरिक आवास, जनजातीय जीवनशैली और भारतीय कला-संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का अवलोकन किया। आयोजन ने ‘विविधता में एकता’ की भारतीय अवधारणा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
भोपाल (Naren Danu) : ब्रिक्स देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में BRICS कल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक शुरू हुई। पहले दिन सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक साझेदारी, रचनात्मक अर्थव्यवस्था और विरासत संरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की। इन मुद्दों पर हुआ फोकस बैठक में भारत की ओर से तय चार प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श हुआ— क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उद्योगों का विस्तार सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण संस्कृति आधारित सतत विकास 10 देशों की भागीदारी बैठक में भारत, ब्राजील, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, ईरान और इथियोपिया के प्रतिनिधि प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए, जबकि मिस्र ने हाइब्रिड माध्यम से भागीदारी की। यह बैठक आगामी ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है। 'संस्कृति विकास की प्रेरक शक्ति' उद्घाटन सत्र में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव एवं BRICS कल्चर वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि संस्कृति केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि नवाचार, समावेशी विकास और देशों के बीच मजबूत रिश्तों की आधारशिला है। विदेशी प्रतिनिधियों ने देखा भारत का सांस्कृतिक वैभव बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडलों ने भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने कुम्हार पारा, पारंपरिक तकनीकी उद्यान और हिमालयन विलेज जैसी मुक्ताकाश प्रदर्शनियों का अवलोकन कर भारत की लोक संस्कृति और जनजातीय विरासत की सराहना की। लोक संस्कृति और शास्त्रीय कला का संगम सांस्कृतिक संध्या में विदेशी मेहमानों के लिए भारतीय कला की विविध झलकियां पेश की गईं। कार्यक्रम में— कथक की प्रस्तुतियां 'नवरस', 'काली स्तवन' और 'नर्मदा अष्टपदी' नागालैंड के चकेसांग नागा कलाकारों के पारंपरिक लोकगीत राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID MP) की विशेष फैशन प्रस्तुति 'शिखर से तट तक' ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और विरासत को प्रभावशाली ढंग से दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।