Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब पुलिस विभाग की ओर से बेहतर कार्यप्रणाली और सेवाओं को देखते हुए जगरांव में आयोजित समारोह में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने कहा कि योग्यता आधारित पदोन्नति से विभाग में पारदर्शिता, अनुशासन और सकारात्मक कार्य संस्कृति मजबूत होती है। उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों को भविष्य में भी पूरी निष्ठा से सेवा निभाने के लिए प्रेरित किया।
​जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) ​: पंजाब पुलिस विभाग द्वारा कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी और बेहतरीन कार्यप्रणाली को सराहते हुए उन्हें समय-समय पर पदोन्नत किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत जगरांव में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता और डीएसपी कुलवंत सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के आधार पर पदोन्नति दी। ​समारोह के दौरान राजवीर सिंह, रणधीर सिंह और सुखविंदर सिंह को पदोन्नत कर सब-इंसपेक्टर (SI) बनाया गया। इसके साथ ही उपकार सिंह, पवनदीप सिंह, सुखदेव सिंह, जसप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, जसविंदर सिंह और करमजीत सिंह को सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर उच्च अधिकारियों ने खुद अपने हाथों से इन सभी कर्मठ पुलिस कर्मियों के कंधों पर नए स्टार सजाकर उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ​पदोन्नति से बढ़ता है कर्मचारियों का मनोबल:-एसएसपी डॉ. गुप्ता: ​इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने कहा कि पदोन्नति सिर्फ एक ओहदे में बदलाव नहीं है, बल्कि यह कर्मचारी की निष्ठा, जिम्मेदारी और सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। जब किसी पुलिस कर्मी को उसकी मेहनत का फल मिलता है, तो उसका मनोबल और अधिक ऊंचा होता है। इससे वह पूरी जिम्मेदारी और जोश के साथ अपनी ड्यूटी निभाता है तथा विभाग के अन्य साथियों को भी पूरी ईमानदारी से काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि योग्यता के आधार पर मिलने वाली ऐसी पदोन्नतियों से पुलिस विभाग में पारदर्शिता, अनुशासन और बेहतर कार्यसंस्कृति को बढ़ावा मिलता है।