Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पार्टी कार्यकर्ता 8 अगस्त को पदयात्रा के जरिए दिल्ली में होने वाली ‘बदलाव जरूरी है’ रैली का करेंगे प्रचार। नेताओं ने मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य, महिला आरक्षण, कर्ज माफी और पंजाब के लंबित मुद्दों के समाधान को लेकर जनता से जुड़ने की अपील की।
डेराबस्सी : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) 1 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रैली ‘बदलाव जरूरी है’ के समर्थन में 8 अगस्त को डेराबस्सी हलके में जिरकपुर से लालड़ू तक पदयात्रा निकालेगी। इस संबंध में गुरुवार को दप्पर में जिला सचिव कामरेड जसपाल सिंह दप्पर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कामरेड अवतार सिंह दप्पर, विनोद चुघ, सुरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह जड़ौत, महेंद्र सिंह सरसीनी और नसीब सिंह जड़ौत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि पार्टी 6 से 15 अगस्त तक पूरे पंजाब में पदयात्राएं निकाल रही है। इसी क्रम में 8 अगस्त को सुबह कार्यकर्ता जिरकपुर के कोहिनूर ढाबा पर एकत्र होंगे। यहां से पदयात्रा जिरकपुर बाजार से होकर डेराबस्सी बस स्टैंड पहुंचेगी, जहां प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद यात्रा लालड़ू बस स्टैंड तक जाएगी और वहीं सभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय रैली के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। उन्होंने एमएसपी की कानूनी गारंटी, सभी के लिए मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं, नए श्रम कानूनों और किसान विरोधी मुक्त व्यापार समझौतों को वापस लेने की मांग दोहराई। इसके अलावा पंजाब के नदी जल की सुरक्षा, युवाओं को स्थायी रोजगार, संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, किसानों और गरीबों के कर्ज माफ करने तथा पंजाब से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान की भी मांग की जाएगी। पार्टी ने किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और आम लोगों से 8 अगस्त की पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।