महंगाई के बीच आम लोगों के घरेलू बजट पर एक और असर पड़ने वाला है। चीनी के दाम में ₹400 प्रति क्विंटल तक बढ़ोतरी के बाद दूध भी ₹2 प्रति लीटर महंगा होने जा रहा है। कम उत्पादन, बढ़ती मांग और त्योहारी सीजन को चीनी की कीमत बढ़ने की प्रमुख वजह माना जा रहा है। इससे चाय, मिठाई और दूसरे खाद्य उत्पाद महंगे हो सकते हैं।
अंबाला: महंगाई ने चाय का स्वाद थोड़ा फीका करने की तैयारी कर ली है। चीनी के दाम ₹400 प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं, वहीं अब दूध भी ₹2 प्रति लीटर महंगा होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि दूध के नए रेट 11 अगस्त से लागू होंगे। यानी चाय की प्याली वही रहेगी, लेकिन उसका खर्च बढ़ जाएगा।
दूध के दाम बढ़ने के पीछे परिवहन, पैकेजिंग, पशुओं के चारे और रखरखाव की बढ़ती लागत को वजह बताया जा रहा है। वहीं कम उत्पादन बढ़ती हुई मांग, त्योहारी सीजन नजदीक होने के कारण चीनी के महंगे होने का असर चाय के अलावा मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों पर भी पड़ सकता है।