Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
UPI के जरिए भुगतान करने वाले आम लोगों को किसी अतिरिक्त शुल्क की चिंता नहीं करनी होगी। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यूजर्स से UPI ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि भविष्य में मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू होने की संभावना है, लेकिन सरकार के मुताबिक इसका असर सीमित श्रेणी के बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही पड़ सकता है, आम ग्राहकों पर नहीं।
नई दिल्ली : UPI से पेमेंट करने वाले आम लोगों के लिए सरकार ने राहत की बात कही है। वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि UPI से भुगतान करने पर यूजर्स से कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लिया जाएगा। यानी आम आदमी पहले की तरह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के UPI के जरिए पैसे भेज और भुगतान कर सकेगा। दरअसल, लोकसभा में टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पास होने के बाद UPI ट्रांजैक्शन पर फीस को लेकर सवाल उठ रहे थे। सरकार ने स्पष्ट किया कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शन यूजर्स के लिए मुफ्त रहेगा। सरकार के मुताबिक, भविष्य में यदि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू किया जाता है, तो वह भी सीमित श्रेणी के बड़े ट्रांजैक्शन पर मामूली दर से लागू होगा। यानी फिलहाल UPI यूजर्स बेफिक्र होकर पेमेंट कर सकते हैं—डिजिटल जेब पर कोई एक्स्ट्रा कटौती नहीं!