हर वर्ष की परंपरा के तहत संत बाबा निधान सिंह जी की बरसी समागम के लिए नडालों से संगत हजूर साहिब पहुंची। संगत का गुरुद्वारा लंगर साहिब में सिरोपा और प्रसाद देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और संगत ने महापुरुषों की स्मृति में आयोजित धार्मिक समागम में श्रद्धा के साथ सहभागिता की।
होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : संत बाबा नरिंदर सिंह जी द्वारा नडालों से हज़ूर साहिब पहुँची संगत का सम्मान किया गया। जन्मस्थल संत बाबा निधान सिंह जी, पिंड नडालों की ओर से हर साल की तरह संत बाबा निधान सिंह जी और समूचे महापुरुषों की बर्सी समागम मनाने के लिए जन्मस्थल की टीम नडलों से आई। जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा, सरपंच जसवीर सिंह भट्टी, संत बाबा जसपाल सिंह जी, किरपाल सिंह अजनोहा, जत्थेदार लखा सिंह पालदी, गुरचरण सिंह गोबिंदपुरी, जर्नैल सिंह ख़ालसा की अगुवाई में हज़ूर साहिब पर करीब 300 की संख्या में पहुंची संगत को गुरुद्वारा लंगर साहिब बाबा निधान सिंह जी के मुखी बाबा नरिंदर सिंह जी और बाबा बलविंदर सिंह जी द्वारा सिरोपा और प्रसाद देकर समूचे संगत का सम्मान किया गया।
इस मौके पर अन्य उपस्थित गणों में कुलदीप सिंह अजनोहा, किशन सिंह लांगरी, मनजीत सिंह लड़ी लालपुर, कुलदीप सिंह गढ़शंकर मखन सिंह कोट, बलवीर सिंह अजनोहा, जगमोहन सिंह हवेली, परमजीत सिंह पम्मा बाहोवाल, मनवीर सिंह चम्बलां, जोरावर सिंह नडलों, इकबाल सिंह सांगरा, जर्नैल सिंह जलोवाल, डीएसपी बख्शीश सिंह ठकरवाल, रणजीत सिंह महितपुर, सुखचैन सिंह महितपुर, भगत सिंह महितपुर, निर्मल सिंह महितपुर, हरजीत सिंह बरनाला, गगनदीप सिंह चांदपुर रूड़की, बिंदरी चक्ख सिंहां, हरप्रीत सिंह हैपी बैंस, जसविंदर सिंह जसी टूटोमजारा, कुलवंत सिंह लालपुर, गुरमुख सिंह, मनराज खेड़ा आदि उपस्थित रहे।