Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि विजय नगर मैदान में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नए डेयरी प्लांट से सरस डेयरी की क्षमता बढ़ेगी और नए उत्पादों के निर्माण का रास्ता खुलेगा। कार्यक्रम में करीब 700 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी प्रस्तावित है।
अलवर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे। विजय नगर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को अलवर में प्रेस वार्ता कर दौरे की जानकारी दी। शाह इस दौरान करीब 700 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। भूपेंद्र यादव ने बताया कि 16 अगस्त अलवर सरस डेयरी के लिए भी अहम दिन होगा। अमित शाह नए डेयरी प्लांट की आधारशिला रखेंगे। लंबे समय से डेयरी की क्षमता बढ़ाने और नया प्लांट स्थापित करने की मांग की जा रही थी। राज्य सरकार ने इसके लिए करीब 250 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। डेयरी क्षमता बढ़ेगी, नए उत्पादों की तैयारी यादव ने कहा कि नए प्लांट के शुरू होने से सरस डेयरी की उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। भविष्य में मौजूदा उत्पादों के साथ चॉकलेट समेत कई नए डेयरी उत्पाद तैयार करने की दिशा में भी काम किया जा सकेगा। इससे दुग्ध समितियों का विस्तार होगा और किसानों व पशुपालकों को भी इसका लाभ मिलेगा। अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा दूसरा मेडिकल कॉलेज केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अलवर में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर अलवर के दूसरे मेडिकल कॉलेज का नाम उनके नाम पर किए जाने की तैयारी है। यादव ने कहा कि जिले में दो मेडिकल कॉलेज होना बड़ी उपलब्धि है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का पहले ही लोकार्पण किया जा चुका है। 1.78 लाख नियुक्तियों का दावा भूपेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में युवाओं को बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने सरकार की ओर से करीब 1.78 लाख नियुक्तियां किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी रोजगार सृजन पर सरकार का विशेष जोर रहेगा। हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे शाह, मैदान में बनेगा हेलीपैड अमित शाह के दौरे को देखते हुए अलवर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। यादव के अनुसार शाह हेलीकॉप्टर से विजय नगर मैदान पहुंचेंगे और इसके लिए मैदान में ही हेलीपैड तैयार किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा संगठन भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गया है। पार्टी पदाधिकारी सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना को देखते हुए बैठकों और जनसंपर्क का दौर जारी है।