जालंधर/यूटर्न/10 अगस्त। जालंधर के रॉयल गेस्ट हाउस होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली है। वह पिछले 2 दिन से होटल में रुकी थी। सोमवार सुबह होटल कर्मी उसे चाय देने गए तो उसने गेट नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस बुलाई गई और होटल के कमरे का दरवाजा खोला गया। जिसके बाद युवती अंदर मरी हुई मिली। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं और खून भी बिखरा हुआ था। अंदर एक लाल रंग का सूटकेस भी पड़ा हुआ था। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने युवती का सारा सामान जब्त कर लिया और डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उससे मिले डॉक्यूमेंट्स के आधार पर परिवार से संपर्क किया गया है। हालांकि अभी कोई रिश्तेदार यहां नहीं पहुंचा है। पुलिस जांच में पता चला कि सुबह ही एक युवक रात उसके कमरे में रहा। उसने रात बीयर की बोतलें भी मंगाई थीं। सुबह वह वहां से निकल गया। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।
आधार कार्ड देकर लिया था कमरा
पुलिस के मुताबिक युवती 8 अगस्त की शाम करीब 5 बजे होटल पहुंची थी। उसने दो दिन के लिए रूम लिया था। उसने स्टाफ को अपना आधार कार्ड दिया था। वह दिनभर कमरे में ही रहती थी। युवती से मिलने के लिए विशु उर्फ चिंटू नाम का युवक आता रहता था। युवक 8 अगस्त की रात युवती के कमरे में रुका था। वह 9 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे वहां से निकला। इसके बाद युवक 9 अगस्त की दोपहर भी होटल आया था और कुछ समय युवती के कमरे में रुका।
---