Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सड़कों और फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण से राहगीरों और यातायात को हो रही परेशानी के बाद नगर निगम ने सख्ती दिखाई। कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और अतिरिक्त कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह के निर्देश पर एस्टेट विभाग ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर प्रीति चौहान की टीम ने सार्वजनिक स्थानों से अवैध सामान हटाकर जब्त किया। निगम ने दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों को दोबारा कब्जा न करने की सख्त हिदायत दी।
अमृतसर (आर. के. उप्पल) : 10 अगस्त: शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम अमृतसर द्वारा सोमवार को हाथी गेट और लाहौरी गेट क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई । एस्टेट विभाग की टीम दवाई सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जे हटाने के साथ वहां रखा सामान और अन्य सामग्री जब्त कर ली गई । शिकायतों के बाद निगम की सख्ती नगर निगम को इन क्षेत्रों में सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अतिक्रमण के कारण पैदल राहगीरों को परेशानी तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई । कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई उक्त अभियान नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह के निर्देशों पर चलाया गया। कार्रवाई इंस्पेक्टर प्रीति चौहान की टीम ने की, जबकि निगरानी सचिव-कम-एस्टेट ऑफिसर सुशांत भाटिया तथा एस्टेट ऑफिसर धर्मिंदर जीत सिंह ने की। दोबारा अतिक्रमण किया तो होगी कड़ी कार्रवाई निगम अधिकारियो ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों से जब्त की गई सामग्री वापस नहीं की जाएगी। दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और अन्य लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे सड़कों व फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत विस्तार या सामान न रखें। नगर निगम ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पूरे शहर में लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य राहगीरों के लिए फुटपाथ खाली करवाना, यातायात को सुचारू बनाना और शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।