Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं के ट्रेन नंबर बदलने की जानकारी दी है। न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर आने वाली ट्रेन 12 अगस्त से 12507 नंबर से चलेगी, जबकि अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन 14 अगस्त से 12508 नंबर से संचालित होगी। यात्रियों को NTES या रेलवे हेल्पलाइन 139 से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
अमृतसर : रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए उत्तर रेलवे ने परिचालन कारणों के चलते अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी–अमृतसर कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ट्रेन नंबरों में बदलाव किया है। यह बदलाव निर्धारित तिथियों से प्रभावी होगा। रेलवे के अनुसार, अमृतसर जंक्शन से न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन जाने वाली साप्ताहिक कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस का पुराना ट्रेन नंबर 12408 बदलकर 12508 कर दिया गया है। यह नया नंबर 14 अगस्त 2026 को अमृतसर जंक्शन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन से प्रभावी होगा। इसी प्रकार न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से अमृतसर जंक्शन आने वाली साप्ताहिक कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस का पुराना ट्रेन नंबर 12407 अब 12507 होगा। यह बदलाव 12 अगस्त 2026 को न्यू जलपाईगुड़ी से चलने वाली ट्रेन से लागू होगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन के नए नंबर की जानकारी अवश्य जांच लें। ट्रेनों से संबंधित ताजा जानकारी NTES पर देखी जा सकती है या यात्री रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।