Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/11 अगस्त। लुधियाना के वार्ड नंबर 7 में सीवरेज समस्या से परेशान होकर कांग्रेसी महिला पार्षद और उनके पति द्वारा निगम अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। जिसके चलते उनकी तरफ से निगम जोन-डी में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्षद रविंदर कौर और उनके पति रविंदर मोनू खिंडा ने निगम कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस दौरान रविंदर मोनू खिंडा ने निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके वॉर्ड में पिछले काफी दिनों से सीवरेज जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। इलाके के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, लेकिन नगर निगम के अफसर जानबूझकर इस समस्या का हल नहीं कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद किसी भी संबंधित अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी और न ही वार्ड में कोई काम शुरू करवाया गया। इसी तानाशाही रवैये के विरोध में उन्हें मजबूरन अपने परिवार के साथ कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठना पड़ा है। करीब दो घंटे बाद ज़ोनल कमिश्नर खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने रविंदर मोनू खिंडा और उनकी पत्नी को मनाने का काफी प्रयास किया। हालांकि, खिंडा अपनी मांगों पर अड़े रहे और धरना खत्म करने से साफ इनकार कर दिया। जिला प्रधान भी समर्थन में पहुंचे धरने की सूचना मिलते ही कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवाड़ भी रविंदर मोनू खिंडा के समर्थन में मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी खिंडा के साथ धरने में शामिल होकर नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा की। तलवाड़ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही वार्ड नंबर 7 की सीवरेज समस्या का पक्का हल नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में यह संघर्ष और भी तेज किया जाएगा। जिसके बाद प्रदर्शन खत्म किया गया। ----