Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
होशियारपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 12,68,648 मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए गए। इनमें 11,69,930 फॉर्म ऑफलाइन और 1,487 ऑनलाइन प्राप्त हुए। पुनरीक्षण में 15,265 मतदाता गैर-हाजिर, 48,512 स्थान छोड़ चुके और 28,475 मृत पाए गए। 16 अगस्त के विशेष कैंप में मतदाता अपनी जानकारी जांच सकेंगे। दावे और आपत्तियां 12 सितंबर तक जमा होंगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 अगस्त को वोटर सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 16 अगस्त को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक संबंधित बूथों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता वोटर सूची में अपना नाम और विवरण जांच सकेंगे तथा फॉर्म नंबर 6, 7 और 8 के माध्यम से दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। दावे और आपत्तियां 12 सितंबर तक संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के पास जमा कराई जा सकेंगी। इनका निपटारा 8 अक्टूबर तक करने के बाद 12 अक्टूबर को अंतिम वोटर सूची प्रकाशित की जाएगी। जिले में एसआईआर के तहत 12,68,648 मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटे गए। इनमें 11,69,930 फॉर्म ऑफलाइन और 1,487 ऑनलाइन प्राप्त हुए। पुनरीक्षण के दौरान 15,265 मतदाता गैर-हाजिर, 48,512 स्थान छोड़ चुके और 28,475 मतदाता मृत पाए गए।