मोहाली/यूटर्न/11 अगस्त। पंजाब के तीन युवकों को इटली की जगह यूगांडा भेजने व अगवा कर लिया गया। परिजनों का आरोप है कि युवकों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की जा रही है। वहीं, अगवा करने वाले 70 हजार डॉलर की मांग कर रहे है। अगवा किए गए युवकों की पहचान राकेश कुमार, सुरेंद्र और अवतार के रूप में हुई है। राकेश के पिता कश्मीर लाल ने इस संबंध में सांसद सतनाम सिंह संधू को लिखित शिकायत भेजकर मदद की गुहार लगाई है। सांसद ने भरोसा दिलाया है वह परिवार की हर संभव मदद करेंगे। सांसद ने बताया कि पंजाब के तीन युवकों को कीनिया के युगांडा में अगवाकर किया गया। इनमें से एक युवक जालंधर के राकेश कुमार के पिता कश्मीर लाल ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने एक लिखित बयान भेजा है। उन्होंने बताया कि राकेश, सुरेंद्र व अवतार को पहले दुबई और फिर कीनिया ले जाया गया। वहां पर उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। पाकिस्तान से जुडे लोगों ने युवको को अगवा किया है। मैं भारतीय विदेश मंत्रालय व पंजाब डीजीपी से संपर्क करने जा रहा हूं। वह इन्हें वापस लेने के लिए प्रयास करेंगे।
पेमेंट एडवांस में ली, पाक लोगों ने बंधक बनाया
सतनाम सिंह संधू ने बताया कि परिवार के मुताबिक साढ़े नौ लाख में विदेश भेजने की डील हुई थी। एजेंट ने पैसे एडवांस ले लिया था। दो नौजवान उसे दुबई में मिले। जो भी युवक के साथ आरोपियों चंगुल में फंसे हैं। माता-पिता के मुताबिक एजेंट मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है। परिवार के एक रिश्तेदार से सपर्क किया गया। एजेंट इस समय इटली में रहता है। वह चार अगस्त को यहां से गए थे। परिवार का कहना है उनके बच्चे को वहां से सुरक्षित निकाला जाए। उनसे सारे पैसे एडवांस में लिए गए थे।
----