Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
स्वतंत्रता दिवस से पहले मोहाली में पुलिस का सुरक्षा प्लान सख्त कर दिया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तीन जिलों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संभावित खतरों से निपटने के लिए आतंकवाद विरोधी तैयारियां मजबूत रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और हर सूचना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
मोहाली : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। मंगलवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने मोहाली पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समारोह स्थलों के आसपास मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। डीजीपी ने रूपनगर रेंज के अधिकारियों के साथ मोहाली, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिलों की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय समारोह के दौरान पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। संभावित खतरों को देखते हुए आतंकवाद विरोधी तैयारियों को भी मजबूत रखने को कहा गया। बैठक के बाद डीजीपी ने फील्ड अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से संवाद किया तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए। एसएचओ और फील्ड अधिकारियों को स्थानीय लोगों से बेहतर तालमेल रखने और सूचनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। इसके बाद डीजीपी ने पटियाला रेंज की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। बैठक में डीआईजी नानक सिंह, एसएसपी मोहाली हरमनदीप हंस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।