Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र की तीनों नगर परिषदों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता और बहुमत के बावजूद लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक पर जनसमस्याओं के समाधान के बजाय सोशल मीडिया गतिविधियों तक सीमित रहने का आरोप लगाया। संधू ने पार्षदों के बीच कथित खींचतान को भी विकास में बाधा बताया।
जीरकपुर : भाजपा डेराबस्सी के नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने पीरमुछल्ला में आयोजित माता की चौकी में नतमस्तक होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार और स्थानीय नगर परिषदों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। संधू ने कहा कि डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र की जीरकपुर, लालड़ू और डेराबस्सी तीनों नगर परिषदों में आम आदमी पार्टी के पास प्रधानगी के साथ बहुमत भी है, इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई क्षेत्रों में जलभराव, ट्रैफिक, सफाई, खराब स्ट्रीट लाइट, सड़क और जल निकासी जैसी बुनियादी समस्याएं आज भी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। उन्होंने विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में जनसमस्याओं का स्थायी समाधान करवाने के बजाय पानी का मुद्दा विधानसभा में उठाने और सोशल मीडिया पर वीडियो व रील डालने तक ही गतिविधियां सीमित रही हैं। संधू ने कहा कि जब सरकार और स्थानीय निकायों के पास पर्याप्त बहुमत है तो विकास कार्य समय पर पूरे क्यों नहीं हो रहे, इसका जवाब विधायक और नगर परिषद पदाधिकारियों को जनता के सामने देना चाहिए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि तीनों नगर परिषदों में सत्ता होने के बावजूद कई वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया पर उपलब्धियां गिनाने के बजाय जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। संधू ने कहा कि पार्षदों के बीच आपसी तालमेल की कमी और खींचतान भी सामने आती रही है। उन्होंने सवाल किया कि यदि सत्ता और बहुमत दोनों होने के बावजूद लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं तो विकास के दावों की वास्तविकता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। फोटो कैप्शन: पीरमुछल्ला में माता की चौकी में नतमस्तक होने पहुंचे भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू।