Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
झाँसी रानी चौक के पास स्थित रिहैबिलिटेशन सेंटर में मरीजों के पुनर्वास को बेहतर बनाने के लिए ट्रेडमिल और आधुनिक कसरत उपकरण लगाए गए हैं। सेंटर में फिलहाल 35 से 40 मरीजों का उपचार चल रहा है। एसएमओ डॉ. अमन शर्मा के अनुसार सभी को नि:शुल्क इलाज और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थायी मनोचिकित्सक की नियुक्ति से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श भी मिलेगा।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : पंजाब सरकार के नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से सिविल अस्पताल जगरांव के अधीन झाँसी रानी चौक के निकट स्थित रिहैबिलिटेशन (नशा छुड़ाऊ) सेंटर में एक नए जिम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सेंटर में नई ट्रेडमिल और अन्य आधुनिक कसरत मशीनें स्थापित की गईं, ताकि इलाज अधीन मरीजों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को और बेहतर बनाया जा सके। ​इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल जगरांव के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) डॉ. अमन शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा नशा छोड़ने के इच्छुक युवाओं को हर संभव सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। इसी कड़ी के तहत सरकार द्वारा भेजी गई नई ट्रेडमिल सेंटर में स्थापित की गई है। इस दौरान 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान के जिला कोऑर्डिनेटर विक्रम थिंद और उनकी टीम ने भी सेंटर का दौरा किया और मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। ​डॉ. शर्मा ने बताया कि वर्तमान में रिहैबिलिटेशन सेंटर में लगभग 35 से 40 मरीज (कई बार 50 के करीब) दाखिल हैं। सभी मरीजों को मुफ्त इलाज, दवाइयां, काउंसलिंग और पौष्टिक भोजन प्रदान किया जा रहा है। सेंटर के लिए एक बड़ी उपलब्धि यह रही है कि मनोचिकित्सक (साइकाइट्रिस्ट) डॉ. रितु धीमान (एम.डी.) की स्थाई तैनाती रिहैबिलिटेशन सेंटर में कर दी गई है, जिससे मरीजों को मनोचिकित्सा संबंधी सेवाएं तुरंत और प्राथमिकता के आधार पर मिलेंगी। ​डॉ. शर्मा ने आगे बताया कि 2 जुलाई को एसएमओ का चार्ज संभालने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। एम.डी. मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. अर्शप्रीत, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. मल्ली और एक आर्थोपेडिक विशेषज्ञ की नियमित सेवाओं से अब अस्पताल में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज, आर्थोपेडिक ट्रॉमा, सड़क हादसों की सर्जरी और घुटनों के रिप्लेसमेंट ऑपरेशन लगातार किए जा रहे हैं, जिससे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। ​इस अवसर पर सीनियर फार्मेसी अफसर बलजिंदर (हैप्पी), डॉ. विवेक, डॉ. रितु धीमान, काउंसलिंग स्टाफ से अमन, मीनू सहित अन्य स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।